बिजनौर: थाना कोतवाली शहर पुलिस ने मोहल्ला खत्रियान से अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jun 27, 2024 बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने मोहल्ला खत्रियान से शहजाद नाम के एक अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमार कार्रवाई की और शहजाद को गिरफ्तार कर लिया, फिलहाल पुलिस ने शहजाद के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए शहजाद को जेल भेज दिया