बिजनौर: बिजनौर में ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने महादेव पुरम स्थित एक मकान में की छापे मार कार्यवाही
Bijnor, Bijnor | Jun 27, 2024 बिजनौर में आज महादेवपुरम कॉलोनी में स्थित एक मकान में नकली दवाई की सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम छापेमार कार्रवाई करने पहुंची। टीम के वहां पहुंचते ही मकान में एक महिला मौजूद थी। जिसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने मकान को सील कर दिया है। और आरोपी इस मामले में फरार बताया जा रहा है। फिलहाल टीम पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है