बिहटा: बिहटा प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, बीडीओ ने दी जानकारी
Bihta, Patna | Apr 8, 2026 बिहटा प्रखंड में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दौरान उम्मीदवार प्रखंड कार्यालय में पहुंचकर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। जिसमें नगर परिषद और पंचायत के कुल सात जगहों पर पैक्स की चुनाव होनी है। उक्त जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव जन्म राम के द्वारा बताई गई। बुधवार की दोपहर 1:15 के करीब का मामला है।