गिरिडीह: नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का बदड़ीहा, पपरवाटांड में भव्य स्वागत
नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार को 2 बजे बदड़ीहा, पपरवाटांड समेत कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। मंत्री बनने के बाद वह पहली बार अपने गृह जिला गिरिडीह पहुंचे थे।रांची से गिरिडीह आने के क्रम में झामुमो कांग्रेस ,राजद आदि दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल नगाड़े के साथ-साथ आतिशबाजी भी की गई।