बसना: बसना में सड़कों से उठाकर जंगलों में मवेशी छोड़े जाने से गौ रक्षकों में नाराजगी, की गौशाला खोलने की मांग
कोर्ट और कलेक्टर के एक आदेश के बाद सड़क पर दुर्घटनाओं में कमी लाने जिले भर की सड़कों से आवारा मवेशी हटाने का काम जारी है. जिसके बाद सड़कों में मवेशियों की संख्या में कमी देखने को मिली है, साथ ही दुर्घटना में भी कमी आई है. लेकिन इन मवेशियों को सड़कों से हटाकर जंगलों में छोड़ने से गौ रक्षकों में नाराजगी देखने को मिल रही है