बसना: भाजपा मण्डल गढफुलझर अंतर्गत ग्राम मोहका में भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक सम्पत अग्रवाल
भाजपा मण्डल गढफुलझर अंतर्गत ग्राम मोहका में भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में विधायक सम्पत अग्रवाल सम्मिलित हुए। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सम्पत अग्रवाल ने कहा आज सदस्यता अभियान का एक और दौर प्रारंभ हो रहा है।