गोह: गोह पीएचसी में आहार घोटाला, मेनू से गायब अंडा-ब्रेड, मरीजों को मिल रहा टोस्ट-बिस्कुट
Goh, Aurangabad | Apr 10, 2026 गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को दिए जाने वाले सरकारी आहार में बड़ी लापरवाही और धांधली का मामला सामने आया है। इस पूरे प्रकरण का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो और स्थानीय जानकारी के अनुसार, अस्पताल में तय डाइट चार्ट का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।