जमुई: सत्यापन में देरी के कारण नहीं हो रही रिहाई, समाहरणालय स्थित कार्यालय पहुंचकर पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Jul 31, 2025 जिले के चौडीहा गांव निवासी शंकर प्रसाद के छोटे पुत्र रविश कुमार ने गुरुवार की दोपहर 2 बजे समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंचकर अपने भाई की रिहाई को लेकर एसपी विश्वजीत दयाल को आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई संजीव कुमार वर्ष 2003 में अपनी पत्नी सरिता देवी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुए थे।