रायडीह: गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग, रायडीह में ज्ञापन सौंपा गया
Raidih, Gumla | Apr 28, 2026 गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत रायडीह प्रखंड में सनातन धर्म से जुड़े लोगों ने गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया।