घर छोड़ने के बहाने होटल पहुंची,मासूम की आपबीती सुन सन्न रह गई पुलिस,13 वर्ष की नाबालिग के साथ 5 दिन तक 30 से अधिक लोगो ने किया दुष्कर्म।
रूह कंपा देने वाला मामला:लापता बच्ची सकुशल मिली,बयान के बाद पुलिस ने शुरू की बड़ी कार्रवाई,10 आरोपी गिरफ्तार
*✒️ रिपोर्ट :- स्टेट हेड रोशन लाल श्रीवास्तव एनसीआर*
*👇🏿👇🏿👇🏿👇🏿*
*https://x.com/i/status/2071427452208025737*
श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म होने का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि नाबालिग के साथ चार अलग अलग होटलों में ले जाकर चार दिनों तक दुष्कर्म किया. पुलिस ने मामले में अब तक दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आगे भी जांच के दौरान और गिरफ्तारी होने की संभावना है
श्रीगंगानगर.जिले में 13 वर्षीय कक्षा 8वीं की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म होने का गंभीर मामला सामने आया है.पुलिस के अनुसार, यह घटना 3 जून से जुड़ी हुई है, जब नाबालिग छात्रा अपने एक दोस्त से मिलने श्रीविजयनगर गई थी.इसके बाद वह रात में श्रीगंगानगर पहुंची.जानकारी के अनुसार,वहां उसने एक ई-रिक्शा चालक से घर छोड़ने का अनुरोध किया था,लेकिन आरोप है कि चालक उसे घर ले जाने के बजाय एक होटल में ले गया.
राजस्थान के श्री गंगानगर मे 13 वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ 5 दिन तक 30 से अधिक लोगो ने दुष्कर्म किया। रिक्शा चालक राम बाबू बच्ची को एक होटल मे बेच गया। जहाँ से लड़की को नशा पिलाकर रेप की सिलसिला शुरू हुआ। होटल व दरिंदे बदलते गए। 30 से अधिक लोगो ने उसे हवस का शिकार बनाया। अब कई लोग पकडे गए।होटल जॉय इन से बच्ची बरामद हुई।रिक्शा चालक राम बाबू,होटल स्वामी मयंक सैन,मैनेजर हरदीप, सचिन,दीपक व तरुण अरेस्ट है। बाकी लोगो की तलाश जारी है। SIT का गठन हो गया है।
बताया जा रहा है की बेटी को दर्द होता तो आरोपी शराब पिला देते...
गैगरेप के दौरान बच्ची को जबरन शराब पिलाने का भी आरोप है।पीड़िता ने खुद इस बात का खुलासा किया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि इसके बाद पीड़िता को एक से अधिक होटलों में ले जाया गया,जहां उसके साथ कई दिनों तक कथित रूप से दुष्कर्म किया गया. प्रारंभिक जांच में तीन होटलों की पहचान हुई थी,लेकिन बाद में एक और होटल ड्रीम नाम से बीरबल चौक के पास पाए जाने की जानकारी मिली है.पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या पीड़िता को किसी तरह का नशा दिया गया था.
पुलिस के अनुसार,22 जून को जब परिवार ने लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, तो उसे होटल जॉय इन से बरामद किया.उसके बयान के आधार पर पूरे मामले का खुलासा हुआ और जांच आगे बढ़ी. अब तक इस मामले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें होटल मालिक,मैनेजर, ई-रिक्शा चालक और कुछ अन्य युवक शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपियों में होटल मालिक मयंक सैन, मैनेजर हरदीप नाथ और सचिन के अलावा ई-रिक्शा चालक रामबाबू, मुकेश नाथ, लालबंद सिंगला और अन्य लोग शामिल हैं. इनमें से कुछ को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है जबकि कुछ पुलिस हिरासत में हैं. पुलिस का कहना है कि इनमें से लगभग पांच लोगों पर सीधे तौर पर शोषण में शामिल होने का आरोप है.
जांच और पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने संबंधित होटलों से सीसीटीवी डीवीआर जब्त कर लिए हैं और फुटेज की जांच के लिए विशेषज्ञ टीम बनाई गई है. होटल रिकॉर्ड, किराया रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की भी गहन जांच की जा रही है. एक होटल को सील कर दिया गया है और अन्य की भूमिका की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन से मिले डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. एसपी हरिशंकर यादव के अनुसार, जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और सभी संभावित आरोपियों की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि पीड़िता की सुरक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास प्रशासन की प्राथमिकता है. पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की सभी कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
👇🏿👇🏿👇🏿
@PoliceRajasthan
@RajCMO
@RajGovOfficial
👇🏿👇🏿👇🏿
#SriGanganagar
#Rajasthan
#RajasthanPolice
#JusticeForMinor
#StopCrimesAgainstChildren
#ChildSafety
#WomenSafety
#CrimeNews
#SIT
#GangRape
#BreakingNews
#IndiaNews
#POCSO
#JusticeForVictim
#ZeroToleranceToCrime
👇🏿👇🏿👇🏿
🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा
मुख्य संपादक / संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा
सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया
📍 कार्यालय-3: U158, हीरा स्वीट्स के पास, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, पूर्वी दिल्ली, पिन कोड – 110092 (NCR)
📍 कार्यालय-2: विधानसभा रोड, बर्लिंगटन चौराहा, लखनऊ – 226001 (UP)
📍 कार्यालय-1: 1/1 अटल बिहारी चौराहा, नियर बर्मा चौराहा, फतेहपुर – 212601 (UP)
📅 दिनांक: 29 जून 2026
📆 दिन: सोमवार
📧 Email: ndnewschannel@gmail.com
📞 मोबाइल: 9696119696