कांके: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोहराई पत्रिका का किया लोकार्पण
Kanke, Ranchi | Jul 17, 2026 राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को लोक भवन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, राँची द्वारा प्रकाशित वार्षिक पत्रिका "सोहराई" के पंचम अंक का लोकार्पण किया। राज्यपाल ने इसके प्रकाशन हेतु क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, राँची के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी। इसकी जानकारी लोकभवन द्वारा करीब 2 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई