धनरुआ: धनरूआ थाना परिसर में शहीद सुभाष कुमार सुमन समेत पांच पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि
Dhanarua, Patna | Oct 21, 2026 धनरूआ। धनरूआ थाना के पूर्व थानाध्यक्ष शहीद सुभाष कुमार सुमन की 25वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर शहीद सुभाष कुमार सुमन समेत ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पांच पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। थाना परिसर में स्थापित शहीदों की प्रतिमा पर नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को