बांसगांव: बेलीपार थाना क्षेत्र में गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला की हुई मौत
गोरखपुर जनपद के बेलीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर बाइक की ठोकर से सेवई बाजार की निवासीनी 65 वर्षीय वृद्ध द्रोपदी देवी की मृत्यु हो गई। वह सुबह पांच बजे सड़क पार कर घर जा रही थीं। सिर पर गंभीर चोट लगने से र मौके पर ही मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने बाइक सवार तीन लोगों को पकड़कर पुलिस को सिपुर्द कर दिया है।