प्रिंस हत्याकांड में शामिल 3 अपराधी को मधेपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार...
प्रिंस हत्याकांड का एसपी ने किया सफल उद्भेदन
32 ग्राम स्मैक, 2 कट्टा, 2 जिंदा कारतूस सहित पल्सर के साथ तीन हत्यारे गिरफ्तार | Madhepura Police
मधेपुरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी!
साहुगढ़-गढ़ियारी रोड में राजा ईंट भट्ठा के पास हुए प्रिंस कुमार हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। मधेपुरा पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल 3 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
*गिरफ्तार अपराधी:*
1. क्रांति कुमार (22 वर्ष), साहुगढ़ बाजार टोला
2. संजीत दास (32 वर्ष), कवियाही, शंकरपुर
3. गौरव कुमार (19 वर्ष), साहुगढ़ दुल्हाराम टोला
*बरामद सामान:*
- 32 ग्राम स्मैक
- 2 देशी कट्टा
- 2 जिंदा कारतूस
- घटना में प्रयुक्त Pulsar 220 बाइक
- लूटी गई मोबाइल और कपड़े
*हत्याकांड का कारण:*
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अपराधियों ने प्रिंस को कलेक्शन एजेंट समझकर लूट के इरादे से रोका था। नहीं रुकने पर गोली मारकर हत्या कर दी। तीनों स्मैक तस्करी और छिनतई में भी शामिल हैं। मुख्य आरोपी क्रांति पर पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इस संबंध में मधेपुरा थाना कांड सं0- 1032/26 और 1036/26 दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
#MadhepuraNews #MadhepuraPolice #BiharNews #PrinceMurderCase #MadhepuraCrime #Smack #BiharPolice #BreakingNews #Madhepura
वीडियो पसंद आये तो LIKE, SHARE और SUBSCRIBE जरूर करें।