चंदेरी: ग्राम बडेरा निवासी जयराम लोधी के साथ दो लोगों ने की मारपीट
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी जयराम लोधी उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम बडेरा ने बताया कि 24 जुलाई की सुबह करीबन 11 बजे गांव के ही दो लोगों ने मुझे बेवजह अश्लील गालियां दी और मेरे साथ मारपीट की साथ ही जान से मारने की धमकी दी। चंदेरी पुलिस ने दोनों आरोपीयो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।