फतुहा: फतुहा के शहरी व ग्रामीण इलाकों में मां दुर्गा के रूपों का पट खुलते ही पूजा पंडाल जय माता दी के नारों से गूंज उठे
Fatwah, Patna | Sep 29, 2025 नवरात्र के सातवें दिन फतुहा के शहरी व ग्रामीण इलाकों में मां दुर्गा की विभिन्न रूपों का पट खोलते ही जय माता दी के नारों से पूजा पंडाल गूंज उठा है। समसपुर स्थित मां काली का पूजा पंडाल,गोविंदपुर स्थित मां काली का पूजा पंडाल, महारानी चौक स्थित मां दुर्गा का पूजा पंडाल,नोहटा स्थित मां दुर्गा का पूजा पंडाल,गंजपर बड़ी देवी जी का पंडाल सुंदर ढंग से सजाया गया है।