फतुहा: गौरीपुंडा गांव में स्नान करते समय महतमाईन नदी में डूबा एक युवक
Fatwah, Patna | Sep 29, 2025 गौरीपुंडा गांव में स्नान की क्रम में एक युवक महतमाईन नदी में डूब गया है। य क गौरीपुडा गांव निवासी बसंत चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार है। सूचना मिलते ही फतुहा थाना की पुलिस पहुंच गई है। एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच कर नदी में डूबे युवक की तलाश कर रही है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग काफी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचकर टकटकी लगाए बैठे हैं।