फतुहा: समसपुर स्थित दलित विकास परिसर में पासवान कल्याण परिषद की बैठक आयोजित हुई
Fatwah, Patna | Sep 28, 2025 समसपुर स्थित दलित विकास परिसर में पासवान कल्याण परिषद की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सामाजिक मुद्दे पर गहन विचार विमर्श किया गया है। बैठक के दौरान महारानी चौक पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदम कद प्रतिमा लगाए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है। साथ ही फतुहा थाना के पूर्व थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज के निधन पर शोकसंवेदना व्यक्त किया गया है।