फतुहा: एसी लोड पिकअप से एसी लूट मामले में पुलिस ने लूटे गए एसी के साथ एक बदमाश को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Sep 28, 2025 एसी लोड पिकअप से एसी लूट मामले में लूट गए दो एसी के साथ फतुहा पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश रसलपुर गांव निवासी भोला उर्फ रईस है। पुलिस ने भोला उर्फ रईस के पास से एक लोडेड देसी कट्टा भी बरामद किया है। लूटे गए दो एसी को घटनास्थल के पास गड्ढे से बरामद किया है। मौके से दो बदमाश भागने में सफल रहा है। पुलिस दोनों बदमाश की तलाश में जुटी है।