फतुहा: गोविंदपुर पुनपुन पुल के पास अचेत मिले युवक को पुलिस ने फतुहा सीएचसी पहुंचाया
Fatwah, Patna | Sep 29, 2025 गोविंदपुर पुनपुन पुल के पास अचेतावस्था में एक युवक मिला है, जिसे ग्रामीणों की सूचना पर फतुहा थाना की पुलिस ने उठाकर फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया है। युवक का फतुहा सीएचसी में डॉक्टरों कि देख - रेख में इलाज जारी है। युवक कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। युवक कौन है, कहां का है, किस स्थिति में वह वहां अचेत हुआ है इसकी भी पूरी-पूरी जानकारी नहीं मिल पा रहा है।