बसंतराय: गश्ती के दौरान पशुधन से लदा पिकअप वाहन जब्त, तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार
गुरुवार को रात्रि 12 बजकर 55 मिनट पर बेलडीहा ग्राम के पास बसंत राय पुलिस के द्वारा गश्ती के दौरान एक पिकअप वाहन को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देख वाहन चालक गाड़ी लेकर भागने लगा इसके बाद पुलिस ने पीछा कर पिकअप वाहन को रोका और जांच के दौरान वहां पर पशु धन लदा पाया गया। वाहन को बसंत राय थाना लाया गया