कसडोल: कसडोल पुलिस की सख्त कार्रवाई: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 चालकों पर ₹20,000 का जुर्माना लगाया गया
कसडोल थाना पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर 02 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों मामलों में मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए वाहनों को विधिवत जब्त कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।