सिहोरा: आजाद चौक विवाद मामले में मंदिर प्रमुख की जेल में बिगड़ी तबीयत
सिहोरा के आजाद चौक में पिछले दिनों हुई वारदात में पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया था। उसमें से एक निरुद्ध आरोपित बनवारी गुप्ता की तबीयत रविवार शाम 5:00 बजे खराब होने के कारण उन्हें जेल से सिहोरा की शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया।