भीलवाड़ा: जमीन-जायदाद विवाद में सौतेली मां और भाइयों पर मारपीट का आरोप, पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
जिले में जमीन-जायदाद के विवाद को लेकर एक महिला के साथ उसकी सौतेली मां और सौतेले भाइयों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, जहां उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। महिला ने यह भी कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो उसके पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।