भीलवाड़ा: मारपीट में युवक की मौत का आरोप, मोर्चरी से कलेक्ट्रेट तक निकाली आक्रोश रैली, सौंपा ज्ञापन, रातभर मोर्चरी पर चला धरना
शंकर सिंह हत्याकांड मामले में समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। जिसके बाद गुरुवार को रावणा राजपूत समाज के लोगों ने भीलवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने मोर्चरी से जिला कलेक्ट्रेट तक एक आक्रोश विरोध रैली भी निकाली। इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया और इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।