घोड़ाडोंगरी: सारणी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्ययोजना पर किया मंथन
मंगलवार सुबह 9 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में सारणी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने सहभागिता की। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और मोर्चे को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।