जमुई: मंगरार गांव में भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने खंती से एक व्यक्ति को घायल किया, उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Jamui, Jamui | Apr 7, 2026 जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरार गांव में भूमि विवाद के रंजिश में पड़ोसियों ने खंती से हमला कर वासुदेव यादव को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और घायल वासुदेव यादव का सोमवार की देररात 11:00 बजे सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है। उसके बाद मंगलवार की सुबह थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई है।