#कुश्ती_का_महाकुंभ____
#बृजनगर_में_70वीं_राज्य_स्तरीय_कुश्ती_प्रतियोगिता_का_शुभारंभ_______
#गृहराज्य_मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने प्रदेशभर से आए पहलवानों का उत्साहवर्धन किया, विद्यालयों में नियमित खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर दिया जोर_____₹
आज कस्बे के कृषि उपज मंडी परिसर, बृजनगर में सोमवार को 70वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता-2026 का उद्घाटन हुआ। गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने उद्घाटन समारोह में शामिल होकर प्रदेशभर से आए युवा पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
गृहराज्य मंत्री ने कहा कि 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए 17 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, परिश्रम, अनुशासन एवं साहस का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुश्ती राजस्थान की गौरवशाली खेल परंपरा का हिस्सा है। अखाड़े की मिट्टी से निकलने वाला प्रत्येक पहलवान संघर्ष, संकल्प एवं आत्मविश्वास की प्रेरणा देता है। प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर एवं मंच उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने विद्यालयों में नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए कार्यक्रम निर्धारित करने की आवश्यकता बताई।
उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग के लिए स्थानीय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बृजनगर में प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी संबंधितों का आह्वान किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 17 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका पहलवान भाग ले रहे हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में लगभग 2500 छात्र छात्राएं पहलवान करेंगे शिरकत।वही सभी की रहने ओर खाने पीने की व्यवस्थाएं की है जिसमें कई स्कूल ,धर्मशाला,वाहन आदि सम्मिलित किये गए है।
इस मौके पर शिक्षा विभाग संयुक्त निदेशक संगीता मानवी ,तहसीलदार कमलचंद शर्मा,सीओ रामनाथ सिंह गुर्जर,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सियाराम गुर्जर,ईओ हरिओम गुर्जर,निजी सहायक शत्रुधन सिंह,उपचेयरमैन नत्थीलाल मिश्रा,पूर्व व्याख्याता जल्लाराम गुर्जर,केप्टन लक्ष्मीनारायण चौधरी,अग्रवाल समाज अध्यक्ष अशोक बंसल,पार्षद जीतू सोनी,प्रदीप कठूमरिया,कैलाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।