मोठ: करथरा घाट की आड़ में झांसी सीमा पर अवैध खनन, बंदूकों के साये में चल रहा बालू का काला कारोबार
Moth, Jhansi | Jun 4, 2026 झांसी-एरच क्षेत्र में अवैध खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि जालौन के करथरा घाट खंड नंबर-1 के नाम पर झांसी की सीमा में घुसकर प्रतिबंधित मशीनों से दिन-रात खनन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दबंग संचालकों द्वारा बंदूकों के साये में खनन कराया जा रहा है, जिससे प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।