फैज़ाबाद: सरयु नदी के कटान से मदरहिया गांव के वजूद पर संकट, 80 घरों के लोग कटान से हो रहे प्रभावित
सरयू नदी की कटान ने मांझा क्षेत्र के मदरहिया गांव के अस्तित्व पर संकट खड़ा कर दिया है। बीते 24 घंटे में कटान की रफ्तार तेज हो गई है इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है हालात यह है की नदी की धारा गांव से महज 20 मीटर की दूरी पर पहुंच चुकी है कभी भी पूरा गांव नदी में समा सकता है लेकिन सदर तहसील प्रशासन और जिला प्रशाशन की ओर से कोई राहत कार्य शुरू नहीं किया गया।