फैज़ाबाद: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर संकल्प लेने के 1 साल बाद 14 कोसी सूर्यवंश क्षत्रिय समाज के वंसज रामलला के दरबार पहुंचे
समाज के 85 वर्षीय मुखिया गुरु प्रसाद सिंह के साथ सभी वंशजों का रामनगरी की सरहद में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने किया भव्य और ऐतिहासिक स्वागत।अपने स्वागत से अभिभूत सूर्यवंश के सभी वंशजों ने श्री रामलला के दरबार में पहुंच कर टेका माथा और अर्पित की उनके प्रति अपनी भावांजलि।