फैज़ाबाद: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले में 20 प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, 2 कुंतल खोवा कराया नष्ट
होली पर्व पर आम जनमानस को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अयोध्या में 20 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया इस दौरान संदिग्ध खाद्य पदार्थों का नमूना संग्रहित भी किया। साथ ही साथ 600 किलो मटर की दाल को सीज करते हुए 200 किलो खोवा को भी नष्ट कराया।