नवादा: नवादा में मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद, जन सुराज और भाजपा के नेताओं ने किया स्वागत
Nawada, Nawada | Jul 10, 2026 नवादा के न्यू एरिया में बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश का जन सुराज पार्टी के नेता डॉ. अनुज सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. शैलेश सिंह ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित सीधा संवाद कार्यक्रम में मंत्री ने कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।