मुगलसराय: हरीशंकरपुर में नाली सफाई और जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
हरिशंकरपुर में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर आज बुधवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गांव में नालियों की नियमित सफाई न होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था ठप होने से लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। वही मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी और ठहरे हुए पानी के कारण डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।