पटना ग्रामीण: पटना में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु का आरोप, प्रशासन और मुख्यमंत्री ने नहीं की बच्ची की मदद
PMCH में रेप पीड़िता बच्ची करीब 9 घंटे तक एंबुलेंस में तड़पती रही थी, कांग्रेस नेताओं के हंगामा के बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन और सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। l