डुमरा: 24 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 अभियुक्त गिरफ्तार, 566.1 लीटर देसी व 4.41 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
सीतामढ़ी जिले में अपराध एवं अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिछले 24 घंटे के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।