पिड़ावा: थाना क्षेत्र से 11 वर्षों पूर्व लापता हुई महिला को पुलिस ने किया दस्तयाब, परिजनों से मिलाया
पिड़ावा थाना क्षेत्र से पिछले 11 वर्षों से लापता महिला को पुलिस ने दस्तयाब किया है।एएसआई शेरसिंह ने रविवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि थाना क्षेत्र से एक महिला 11 वर्ष पूर्व लापता हो गई थी।जिसकी पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी।पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर अब महिला को मध्यप्रदेश के जामुनिया से दस्तयाब कर परिजनों से मिलाया है।