सुसनेर: देहरिया ग्रीड पर बिजली कटौती से नाराज 36 गांवों के ग्रामीण चक्का जाम करने पहुंचे, प्रशासन ने मांगे 3 दिन
मंगलवार दोपहर 12 बजे लोड सेटिंग के नाम पर हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान 36 ग्रामो के ग्रामीण देहरिया बिजली ग्रीड पर जा पहुंचे। बिजली कम्पनी के अधिकारी व तहसीलदार राजेश श्रीमाल को ज्ञापन सौपा। समस्या को लेकर NH चक्का जाम करने की चेतावनी देने वाले ग्रामीणो को सोयत TI रामगोपाल वर्मा ने समझाइश दी। उसके बाद मामला शांत हुआ। 3 दिन का आश्वासन प्रशासन ने दिया।