मथुरा: दिनेश शर्मा फलाहारी शुक्रवार को अपने खून से पत्र लिखकर योगी जी से मांगेंगे नौहझील क्षेत्र स्थित दरगाह पर पूजा का अधिकार
श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा फलाहारी ने कहा है कि जिला प्रशासन ने हमारी पूजा की अनुमति को खारिज कर दिया है ऐसा प्रशासन को नहीं करना चाहिए। क्योंकि नौहझील क्षेत्र में देवी मंदिर की जगह पर मजार बना दी गई अब हिंदू वहां पूजा अर्चना करेंगे जिस पर रोक लगा दी तो शुक्रवार को कार्यकर्ता खून से पत्र लिखकर पूजा की मांग करेंगे।