मथुरा: उद्योगपति रतन टाटा के देहांत के बाद मथुरा में कुवर नरेंद्र सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, ताजा की पुरानी यादें
बुधवार की रात भारत के उद्योगपति रतन टाटा का देहांत हो गया इसको लेकर पूरे भारत में शोक की लहर है । इस कड़ी में मथुरा से नरेंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की और कुछ पुरानी यादें ताजा करते हुए मृत्यु पर दुःख जताया कुंवर नरेंद्र सिंह ने ऐसे महान व्यक्तित्व को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की सरकार से मांग की।