जमुई: नगर परिषद के सभागार में मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर बैठक
Jamui, Jamui | Mar 13, 2024 निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्तरों पर जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को एसडीओ की अध्यक्षता में जमुई नगर परिषद के सभागार में जमुई विधान सभा क्षेत्र के तीनों प्रखंड के सभी 38 सेक्टर पदाधिकारी व वीडियो सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।