जमुई: चिनवेरिया में बेटी के घर गए एक व्यक्ति को पीटा सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 13, 2024 लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के चिनवेरिया गांव में अपने बेटी के घर गए एक व्यक्ति को उसके ससुराल वालों ने मारपीट किया। जिसमें वह घायल हो गया। घायल को मंगलवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पहचान साकल गांव निवासी नरेश दास के रूप में की गई है। बताया जाता है उसकी बेटी प्रीति के साथ उसके ससुराल वाले मारपीट करते थे।