जमुई: सोनो बाजार स्थित आरा मिल में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से ईंट का पाया गिरने से दबे 3 लोग, एक की हुई मौत व 2 घायल
Jamui, Jamui | Mar 12, 2024 मंगलवार की देर शाम सोनो बाज़ार स्थित आरा मिल में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से गिरे ईंट के पाये के नीचे दबने से 3 लोग घायल हो गए। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल 2 मजदूरों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मृतक की पहचान रामदयाल शर्मा व घायलों की पहचान रूमल यादव और नीतीश कुमार के रूप में हुई है।