जमुई: दिल्ली में नमाजियों को पुलिस के द्वारा लात मारने के विरोध में भाकपा माले ने कचहरी चौक स्थित अंबेडकर स्थल पर दिया धरना
Jamui, Jamui | Mar 12, 2024 दिल्ली में नमाजियों के प्रति अपमान और हिंसा के खिलाफ मंगलवार को कचहरी चौक स्थित अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर धरना दिया गया। धरना की अध्यक्षता भाकपा माले के जिला सचिव शम्भू शरण सिंह ने किया। वहीं बाबू साहब सिंह ने कहा कि 8 मार्च को दिल्ली के इंद्रलोक में जुमा की नमाज पढ़ रहे युवकों को पुलिस ने सरेआम अपमानित किया , जो बाबा साहब के बनाए संविधान पर हमला है।