डिंडौरी: विधायक ने बरगी डैम क्रूज हादसे में दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी, लापता लोगों की सकुशल वापसी की कामना की
डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने जबलपुर बरगी डैम में क्रूज हादसे को लेकर गुरुवार रात 10:30 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से दिवंगतों को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतृप्त परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की और लापता लोगों की सकुशल वापसी को लेकर ईश्वर से कामना की । गौरतलब है कि तेज आंधी तूफान के चलते क्रूज पलट गया और हादसा हो गया।