गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: डेल्हा थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग ने 203 बोतल विदेशी शराब के साथ 1 को किया गिरफ्तार
गया उत्पाद विभाग की टीम ने डेल्हा थाना क्षेत्र से 203 बोतल विदेशी शराब के साथ 1 को गिरफ्तार किया है।उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बुधवार की शाम 4 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि इस मामले में सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है।उसके पास से तलाशी के दौरान 203 बोतल विदेशी शराब को जब्त किया है।वहीं प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।