नवाबगंज: बाराबंकी में कीटनाशक दुकानों पर छापेमारी, दो लाइसेंस किए गए निलंबित
बाराबंकी में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने जिलेभर में कीटनाशक दुकानों पर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया।इस दौरान 32 दुकानों का निरीक्षण किया गया और 11 कीटनाशक के नमूने जांच के लिए लिए गए। कार्रवाई में दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि तीन दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।