तारानगर: तारानगर शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई, दीपावली से पहले वार्डों में लगा कचरे का अंबार, EO को सौंपा ज्ञापन
दीपावली का त्योहार नजदीक है, लेकिन नगर पालिका तारानगर और सफाई ठेकेदार की कथित लापरवाही के आरोप में शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।कई वार्डों में कचरे का अंबार लगा होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका तारानगर को पत्र सौंपकर तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है। कहा सफाई कार्य नही होने पर धरना प्रदर्शन करेंगे।