बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के बंजरिया साहू टोला का राहुल कुमार है। जिसके खिलाफ स्थानीय थाना में 30 मार्च को कांड संख्या 212/26 मर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। तब से पुलिस इसकी गिरफ़्तारी के फिराक में थी,लेकिन पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।