हाथरस: जेसीबी मशीन की चपेट में आने से एक बालिका की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोगीपुरा आदर्श नगर में गाय की मौत के बाद सभासद के कहने पर जेसीबी मशीन गाय दफनाने के लिए आई थी। तभी जेसीबी मशीन की चपेट में आने से एक बालिका नैना पुत्री बबलू के पेट में चोट लग गई। हादसे के दौरान बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन बालिका को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों बालिका को मृत घोषित कर दिया।